हमसे जुड़े:-

आज की पुकार ब्लॉग पर अपनी कविता, लेख, आर्टिकल या किसी सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रकाशन करवाने के लिए आप हमें 9812233005 पर whatsapp करें , अन्यथा आप हमें kolidelicious@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते है

बहुजन समाज ने उगली गणतन्त्र दिवस की कुंठा

संदीप कोली
नजफगढ़, 26 जनवरी:68वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुरा गाँव में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के जोनल कोर्डिनेटर आर पी कोली और अशोक गौतम ने शिरकत की| वहीँ बाबा साहब के मिशन और बौद्ध प्रचार की ज्वाला जलाने वाले धर्म देव बौद्ध की अनुग्रहित में इस कार्यक्रम की शोभा बढाई गयी| दरअसल आपको बता दे की इस कार्यक्रम का आयोजन नजफगढ़ विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के नगर निगम प्रत्याशी रघुनन्दन शर्मा वार्ड नं 44 के कर कमलो द्वारा हुआ| वहीँ गणतन्त्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने भिन्न भिन्न प्रकार की कृतियाँ दिखाई और अपनी प्रतिभा का नूर थिरकते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया|

 इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि दिल्ली प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र जोनल कोर्डिनेटर आर पी कोली ने कहा की आज सम्पूर्ण भारत 68वां गणतन्त्र दिवस मना रहा है लेकिन देश की 50 प्रतिशत जनसख्याँ को सही मायने में गणतन्त्र का अर्थ तक मालूम नही होगा, और आपको न चाहते हुए भी यह सच्चाई स्वीकार करनी होगी की देश की आधी आबादी के लिए गणतन्त्र का मतलब सिर्फ स्कूल, कॉलेज, संस्थाओ में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम कुछ मिठाइयों तक सिमित रह गया है| लेकिन सविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जी के अथक प्रयासों से हमें विश्व का सबसे बड़ा और सुदृढ़ सविधान मिला है, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, के रूप में रास्ट्रीय गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है, को देश की जनता पृथक पृथक तरीके से बखान करके मूल रूप का लोप करने में लगे है|
उन्होंने बाबा साहब के मूल मन्त्रो की और इशारा
करते हुए सभी दर्शकों को उनके राह पर चलने
की और आग्रह किया, कोली ने कहा की बाबा
साहब के द्वारा दिए गये सविधान में सभी कष्टों का निवारण है लेकिन बस देरी है तो आपके समझने और व्यवहार में लाने की| वही कोली ने एक कविता के माध्यम से भी दर्शको को देशभक्ति का सन्देश दिया| इसी कड़ी में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के जोनल कोर्डिनेटर अशोक गौतम ने भी चुटकियाँ भरते हुए कहा की आज देश की स्थिति इस आन पड़ी है की दर पे दर उसे सुरक्षा की जरूरत है वही वर्तमान सत्ताधारी लोग सुरक्षा के नाम पर सिर्फ जुमलो को हवा हवाई संज्ञान देते है,
वही अगर सुरक्षा की बात करें तो आज महिलाओं का घर से निकलना भी असहनीय हो गया है| यहीं नही गौतम ने गणतन्त्र दिवस पर कटाक्ष करते हुए कहा की सत्ताधारी पार्टियाँ गणतन्त्र दिवस के मूल परिणामो को बदलने में लगे है, जिससे की सच्चाई का लोप हो सके| वहीँ बौद्ध प्रचारक धर्म देव बौद्ध ने भी अपनी कविताओं और अपने विचारो से दर्शकों का मन मोह लिया| एस मौके पर नजफगढ़ विधानसभा के समस्त पदाधिकारी एवम बहुजन समाज पार्टी के नेतागण मौजूद रहे|

Share on Google Plus

About Unknown

1 comments: